श्री कृष्ण जी की छठी के पावन अवसर पर प्रसाद वितरण

श्री राम सेना मंदिर निर्माण ट्रस्ट द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी की छठी के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से कढ़ी-चावल के प्रसाद का वितरण किया गया।

इस धार्मिक एवं सेवा भाव से परिपूर्ण आयोजन में श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कैलाश नाथ सिंघल जी अपने परिवार सहित उपस्थित रहे और भगवान श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं उपस्थित भक्तों को प्रेमपूर्वक कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण रहा और सभी ने भगवान श्री कृष्ण जी से सुख, शांति, समृद्धि एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना की।

श्री राम सेना मंदिर निर्माण ट्रस्ट का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा, संस्कार और समाज कल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है। इसी भावना के साथ ऐसे धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top